यांगून, 17 अप्रैल (कड़वा सत्य) म्यांमार की प्रांतीय प्रशासन परिषद ने पारंपरिक म्यांमार नववर्ष के पहले दिन बुधवार को तीन हज़ार से अधिक कैदियों को माफी दे दी और उन्हें रिहा कर दिया।
परिषद ने कहा कि कैदियों में 3,303 म्यांमार के नागरिक और 36 विदेशी कैदी थे, जिनमें 13 इंडोनेशियाई नागरिक और 15 श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं ।
म्यांमार में अपने पारंपरिक नववर्ष के मौके पर हर साल कैदियों को माफ़ी देकर रिहा कर दिया जाता है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल ऐसे मौके पर 3,000 से अधिक कैदियों को रिहा किया गया था।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
म्यांमार में नए साल के अवसर 3,000 से अधिक कैदी रिहा


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

