तेहरान, 29 जून (कड़वा सत्य) ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में पूर्व परमाणु कड़वा सत्यकार एवं रूढ़िवादी नेता सईद जलीली अपने प्रतिद्वंद्वी सुधारवादी नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मसूद पेजेशकियन से आगे चल रहे हैं।
यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी है। इरना समाचार एजेंसी ने चुनाव आयोग के बयान के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, “कुल 8,379,341 मतों की गिनती हो चुकी है। श्री सईद जलीली को 3,505,191 वोट, मसूद पेजेशकियन को 3,389,191 वोट, श्री मोहम्मद बाघेर ग़ालिबफ़ को 1,116,659 वोट और श्री मुस्तफ़ा पूरमोहम्मदी को 62,310 वोट मिले हैं। ”
गौरतलब है कि ईरान में शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
संतोष
कड़वा सत्य
राष्ट्रपति चुनाव: ‘ईरान में जलीली चल रहे पेजेशकियन से आगे’


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

