मास्को, 24 जून (कड़वा सत्य) रूस के दागेस्तान में आतंकवादी हमलों में 15 से अधिक पुलिस अधिकारी और कई नागरिक मारे गए है।
दागेस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने टेलीग् पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में कहा, “आज के आतंकवादी हमले में 15 से अधिक पुलिस अधिकारी हथियार थामे दागेस्तान की शांति और स्थिरता की रक्षा करते हुए मारे गए। झड़पों के दौरान कई और नागरिक भी मारे गए।” उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने हमलों में शामिल छह बंदूकधारियों को मार गिराया।
उल्लेखनीय है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार शाम को डर्बेंट और माखचकाला शहरों में दो चर्चों, एक आराधनालय और यातायात पुलिस के एक थाने पर हमला किया। हमले के बाद अधिकारियों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया।
संतोष
कड़वा सत्य
रूस में आतंकवादी हमलों में 15 पुलिस अधिकारी मारे गए


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

