मॉस्को, 13 मई (कड़वा सत्य) रूस के बेलगोरोड में आवासीय इमारत के ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। यह शहर यूक्रेन की सीमा से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने मंत्रालय के हवाले से कहा, “नौवां शव बेलगोरोड में इमारत के मलबे से मिला है।”
रिपोर्टों में कहा गया था कि बेलगोरोड में यूक्रेन के हमले के बाद 10 मंजिला आवासीय इमारत ढह जाने से 18 लोग लापता हो गए थे। जहां रविवार को बार-बार मिसाइल दागने की चेतावनी जारी की गई थी।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने पहले दिन यूक्रेन के छह टोचका-यू मिसाइलों, चार वैम्पायर रॉकेट और दो ओल्खा रॉकेटों को मार गिराया था।
मंत्रालय के अनुसार हवा में ध्वस्त की गयी टोचका-यू मिसाइल के टुकड़े बेलगोरोड में आवासीय इमारत में गिरने से दुर्घटना घटी।
,
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
रूस में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

