हनोई, 13 जुलाई (कड़वा सत्य) वियतनाम के उत्तरी प्रांत हा गियांग में शनिवार सुबह भूस्खलन से दबकर एक मिनीबस में सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वियतनाम समाचार एजेंसी के ताजा अपडेट में यह जानकारी दी गयी।
जब बाक मी जिले में एक सड़क पर भूस्खलन के कारण वाहन फंस गया, तो उसमें सवार सभी लोग मदद के लिए बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि मिनीबस में लगभग 16 लोग सवार थे।इसी दौरान ऊपर से हजारों घन मीटर मिट्टी सड़क पर आ गई, जिससे सभी लोग दब गए।
राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, जिस क्षेत्र में दुर्घटना हुई, वहां शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे तक तक 280-290 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
वियतनाम के उत्तरी पर्वतीय इलाके में भूस्खलन के कारण 11 लोगों की मौत की पुष्टि


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

