ल्ला, 16 अप्रैल (कड़वा सत्य) फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वेस्ट बैंक के नब्लस शहर के दक्षिण में इजरायल की ओर से की गोलीबारी में कम से कम दो फिलिस्तीनी मारे गए।
मंत्रालय ने सोमवार को चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि मारे गए दो लोगों की पहचान 30 वर्षीय अब्दुलरहमान माहेर बानी फादेल और 21 वर्षीय मोहम्मद अशरफ बानी जामे के तौर पर हुयी है।
अकरबा के मेयर सलाह बानी जाबेर ने कहा कि कई बाशिंदों ने अकरबा शहर के उपनगर खिरबेट अल-तवील में फिलिस्तीनियों के एक समूह पर "हमला" किया, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इज़रायली सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी जारी नहीं की है।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गत सात अक्टूबर को गाजा पट्टी में संघर्ष शुरू होने के बाद से, वेस्ट बैंक में इजरायलियों द्वारा 468 फिलिस्तीनियों को मार दिया गया है, जबकि 4,800 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।
संतोष
कड़वा सत्य
वेस्ट बैंक में इज़रायल की गोलीबारी में दो फ़िलिस्तीनियों की हत्या

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

