वाशिंगटन 05 मई (कड़वा सत्य/शिन्हुआ) अमेरिका में शनिवार रात तेज गति से जा रहा एक वाहन व्हाइट हाउस की चहारदीवारी के गेट से टकरा गया जिससे चालक की मौत हो गई।
अमेरिकी खुफिया सेवा के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा,“चार मई को रात करीब 10:30 बजे से एक वाहन व्हाइट हाउस कॉम्प्लेक्स के गेट से टकरा गया।”
बयान में कहा गया,“घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। इस घटना से व्हाइट हाउस को कोई खतरा नहीं था।”
एजेंसी के संचार प्रमुख एंथोनी गुग्लिलमी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एजेंसी और स्थानीय पुलिस विभाग घटना की जांच कर रहे हैं, इसलिए सीमित यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।
व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यस्थल है।
,
कड़वा सत्य /शिन्हुआ
व्हाइट हाउस की चहारदीवारी के गेट से वाहन टकराया, ड्राइवर की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

