बेलग्रेड, 20 जनवरी (कड़वा सत्य) सर्बिया में बेलग्रेड की उपनगरीय बस्ती बाराजेवो में एक नर्सिंग होम में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से आठ लोगों की जान चली गई।
पुलिस को संदेह है कि यह त्रासदी आपराधिक गतिविधि के कारण हुई।
सर्बिया की तंजुग समाचार एजेंसी ने श्रम, रोजगार, वयोवृद्ध एवं सामाजिक मामलों के मंत्री नेमांजा स्टारोविक के हवाले से बताया, “आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत और कुशलता से प्रतिक्रिया की, लेकिन आग पहले ही बड़े पैमाने पर फैल चुकी थी। दुर्भाग्य से आठ लोगों की जान चली गयी।”
बचावकर्मियों ने जलती हुई इमारत से 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि सात लोग घायल हो गए और उन्हें चिकित्सा देखभाल मिली।
श्री स्टारोविक ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्ष एक आपराधिक कृत्य की संभावना की ओर इशारा करते हैं।
उन्होंने कहा, “जांच जारी है और मुझे उम्मीद है कि अभियोजन पक्ष आज बाद में आधिकारिक जानकारी मुहैया कराएगा।”
मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार लगभग 3:30 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 0230) लगी और उस समय इमारत में लगभग 30 निवासी थे।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
सर्बिया में नर्सिंग होम में आग लगने से आठ की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

