गाजा, 24 मार्च (कड़वा सत्य) हमास ने शनिवार को कहा कि गाजा शहर के दक्षिण में खाद्य सहायता का इंतजार कर रहे फिलिस्तीनियों की एक सभा पर इजरायली गोलाबारी में कम से कम 19 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य घायल हो गए, हालांकि इजरायल ने इस आरोप से इनकार किया है।
हमास ने एक प्रेस बयान में कहा कि ज़ायटून में कुवैत गोलचक्कर पर सहायता का इंतजार कर रहे फिलिस्तीनियों की इजरायली बलों ने हत्या कर दी और घायल कर दिया गया।
हालांकि, इजरायली सेना ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों जांच से निर्धारित हुआ है कि कोई हवाई हमला नहीं किया गया, न ही सुरक्षा बलों ने लोगों पर गोलीबारी की।
गाजा पट्टी, जो कि लगभग 23.50 लाख लोगों का घर है, 7 अक्टूबर, 2023 से लगातार इजरायली हमलों और घेराबंदी के कारण गंभीर मानवीय संकट से जूझ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने वहां पर अकाल की चेतावनी दी है।
कड़वा सत्य
हमास का दावा, गाजा सिटी के पास इजरायली गोलाबारी में 19 लोगों की मौत, इजरायल ने किया इनकार

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

