जकार्ता, 16 जनवरी (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में एक शॉपिंग मॉल में आग लगने के बाद सात लोग कथित तौर पर लापता हो गए है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मॉल में आग तमनसारी उप-जिले के घनी आबादी वाले इलाके के ग्लोडोक प्लाजा में बुधवार रात स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:20 बजे हुई। आग लगने के समय कथित तौर पर मॉल में कई आगंतुक मौजूद थे।
शॉपिंग मॉल में लगी आग पर काबू पाने के लिए शहर के अग्निशमन विभाग ने 40 से अधिक दमकल गाड़ियों और 200 अग्निशामकों को लगाया। आज दोपहर तक एक इमारत में घुंआ उठते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि आग बुझाने के प्रयास अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
शहर के पुलिस प्रवक्ता, एडे ए. स्याम इंद्रदी ने स्थानीय संवाददाताओं को बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए अग्निशमन कर्मचारी और पुलिस कर्मी अभी भी घटनास्थल पर माैजूद हैं।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
इंडोनेशिया के शॉपिंग मॉल में लगी आग, सात लोग लापता

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

