दमिश्क, 29 दिसंबर (कड़वा सत्य) सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल ने दक्षिणी सीरिया में कई ठिकानों पर हमले किए हैं, लेकिन देश की वायु रक्षा प्रणाली ने उनकी अधिकांश मिसाइलों को रोक दिया। यह जानकारी स्पुतनिक ने शुक्रवार को दी।
इससे पहले गुरुवार को, सीरिया की राज्य समाचार एजेंसी सना ने कहा कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली दमिश्क के पास एक हमले को पीछे हटा रही थी और सीरिया की राजधानी के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई थी।
रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि गुरुवार को, स्थानीय समयानुसार लगभग 11:05 बजे (20:05 जीएमटी), इजरायली दुश्मन ने कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स से सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर हवाई हमला किया। हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने हमलावर की मिसाइलों का जवाब दिया और उनमें से अधिकांश को मार गिराया। मंत्रालय ने कहा कि हमले से भौतिक नुकसान हुआ है।
अभय
इजरायल ने सीरिया में कई ठिकानों पर हमले किए

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

