गाजा, 23 अक्टूबर (कड़वा सत्य) इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटों में दक्षिणी लेबनान में 70 हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईडीएफ ने टेलीग् पर कहा, “दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ सैनिकों ने हिजबुल्लाह आतंकवादी ढांचे और सदस्यों के खिलाफ सीमित, स्थानीय, लक्षित हमले जारी रखे हैं। पिछले दिन, सैनिकों ने जमीनी और हवाई हमलों में लगभग 70 आतंकवादियों को मार गिराया।”
आईडीएफ ने कहा कि इसके अलावा, इजरायली सैनिकों ने रॉकेट, एंटी-टैंक मिसाइल लांचर, मोर्टार, युद्ध सामग्री और अन्य सैन्य उपकरणों सहित हिजबुल्लाह के हथियारों के भंडार को नष्ट कर दिया।
समीक्षा,
कड़वा सत्य
इजरायली सेना ने 70 हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

