प्योंगयांग, 20 अप्रैल (कड़वा सत्य) उत्तर कोरिया ने एक रणनीतिक क्रूज मिसाइल के लिए "सुपर-लार्ज वॉरहेड" का शक्ति परीक्षण किया है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने उत्तर कोरिया के केसीएनए के हवाले से दी।
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने इसी सप्ताह पीले सागर में एक नई विमानभेदी मिसाइल का परीक्षण भी किया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परीक्षण के माध्यम से एक निश्चित लक्ष्य प्राप्त किया गया। इसमें कहा गया कि वारहेड को "ह्वासल-1 रा-3" रणनीतिक क्रूज मिसाइल के लिए डिजाइन किया गया है और नई विमान भेदी मिसाइल "प्योलजी-1-2" है।
दोनों परीक्षण कथित रूप से उत्तर कोरियाई मिसाइल प्रशासन की नियमित गतिविधियों का हिस्सा थे।
उत्तर कोरिया ने रणनीतिक क्रूज मिसाइल के लिए 'सुपर-लार्ज वॉरहेड' का परीक्षण किया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

