यरूशलेम, 02 जनवरी (कड़वा सत्य) इजरायल की संसद ने योजनाबद्ध कैबिनेट फेरबदल कर एली कोहेन की जगह ऊर्जा मंत्री इजरायल काट्ज को देश का नया विदेश मंत्री नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।
श्री काट्ज ने विदेश मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद गाजा के साथ चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा, "मैं युद्ध के बीच आज अपने पदभार को संभालने के लि तैयार हूं। मंत्रालय के कर्मचारियों को मेरा पहला निर्देश गाजा में इजरायली बंधकों के मुद्दे को प्राथमिकताओं की सूची में सबसे ऊपर रखना है।"
श्री काट्ज (68) ने पहले 2019 से 2020 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। फिर से विदेश मंत्री की भूमिका में श्री काट्ज की वापसी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के भीतर एक आंतरिक रोटेशन समझौते का हिस्सा है। श्री कोहेन प्रभावशाली सुरक्षा कैबिनेट में अपनी सीट बरकरार रखेंगे और 2026 में इन के पुनः विदेश मंत्रालय प्राप्त करने की उम्मीद है। अगर वर्तमान सरकार सत्ता में बनी रहेगी, तो ही श्री कोहेन फिर से विदेश मंत्री बनेंगे।
श्रद्धा, संतोष
काट्ज बने इजरायल के नए विदेश मंत्री

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

