मेक्सिको सिटी, 01 फरवरी (कड़वा सत्य) पूर्वी कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के तट के पास एक जहाज पर 19 शव पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सेंट किट्स एंड नेविस तट रक्षकों को बुधवार अपराह्न नेविस के तट से दूर एक जहाज के पानी में भटकने की सूचना मिली। उन्होंने आगे की जांच के लिए नौका को खींच लिया।
स्थानीय पुलिस ने बुधवार शाम को बताया कि शव इतनी बुरी तरह सड़ चुके हैं कि उनका लिंग, राष्ट्रीयता और मौत का कारण निर्धारित करना बेहद मुश्किल हो रहा है। घटना का कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
सैनी,
कड़वा सत्य.शिन्हुआ
कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

