गाजा, 19 अक्टूबर (कड़वा सत्य) उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शिविर पर शुक्रवार शाम को इजरायली हवाई हमले में कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए। हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने यह जानकारी दी।
मृतकों में 21 महिलाएं शामिल हैं और कई पीड़ितों के मलबे और इमारतों के नीचे फंसे होने के कारण कुल मौतों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है। मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बमबारी में 85 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं।
इसमें कहा गया है कि इजरायली सेना ने जबालिया शिविर में कई घरों पर बमबारी की। इजराइली सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमलों से फिलीस्तीनी मरने वालों की संख्या बढ़कर 42,500 हो गई है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
गाजा पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

