गाजा, 22 अप्रैल (कड़वा सत्य) गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 34,151 हो गयी है।
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि इजरायली सेना की पिछले 24 घंटों के दौरान की गयी कार्रवाई में 54 फिलिस्तीनियों मारे गए और 104 अन्य को घायल हो गए। इससे इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 34,151 हो गई और 77,084 लोग घायल हो गए।
बयान में कहा गया कि भारी बमबारी और बचाव दल की कमी के बीच कुछ पीड़ित मलबे में दबे रहे।
उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इज़रायली सीमा के माध्यम से हमास के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए इज़रायल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसके दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए और 200 से अधिक को बंधक बना लिया गया।
.
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
गाजा में मृतकों की संख्या बढ़कर 34,151 हुई

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

