जिनान, 05 जून (कड़वा सत्य) पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में बाढ़ से कोयला खदान में फंसे आठ लोगों में से तीन की मौत हो गयी है।
बचावकर्मियों ने बुधवार को कहा कि खोज और बचाव अभियान समाप्त होने के बाद सभी लोगों को ढूंढ लिया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में पांच लोगों की स्थिति स्थिर है और तीन की मौत हो गई है।
शनिवार को ताइआन शहर के निंगयांग काउंटी में हुआफेंग कोयला खदान में बाढ़ शाम करीब पांच बजे आई।। खदान में काम कर रहे 10 लोगों में से दो भागने में सफल रहे जबकि आठ लोग फंस गए।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
चीन की कोयला खदान में बाढ़ से तीन लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

