जिशिशान, 19 दिसंबर (/डेस्क) पश्चिमोत्तर चीन के गांसु प्रांत में सोमवार आधी रात को आए भूकंप के कारण 113 की मौत हुयी है, जबकि 782 लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
प्रांतीय भूकंप राहत मुख्यालय के अनुसार मंगलवार अपराह्न एक बजे तक गांसु में भूकंप से 155,393 घर क्षतिग्रस्त हो गए।
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार सोमवार को रात 11:59 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी थी।
संतोष
/डेस्क
UNI/XINHUA ARN
चीन में भूकंप से 113 की मौत, 782 घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

