टोक्यो, 08 अप्रैल (कड़वा सत्य) जापान के मियाज़ाकी प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जेएमए ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र पूर्वी ओसुमी प्रायद्वीप से 31.6 डिग्री उत्तर अक्षांश और 131.5 डिग्री पूर्व देशांतर पर 40 किलोमीटर की गहराई पर था1
जेएमए ने कहा कि मियाज़ाकी और कागोशिमा प्रांतों के कई क्षेत्रों में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार दर्ज की गई।
भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं होने के कारण अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
जापान के मियाज़ाकी प्रान्त में भूकंप के झटके

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

