टोक्यो, 28 अक्टूबर (कड़वा सत्य) जापान में रविवार को हुए आम चुनाव के बाद, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और उसके सहयोगी कोमिटो का सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत की सीमा से पीछे रह गया। जिससे अर्थव्यवस्था में राजनीतिक अनिश्चितता आ गई है जो पहले से ही कई तरह की समस्याओं और चुनौतियों का सामना कर रही है।
एलडीपी और कोमिटो को संसद के शक्तिशाली सदन की 465 सीटों में से कुल 215 सीटें मिलीं, जो बहुमत के लिए आवश्यक 233 सीटों से कम है। एलडीपी ने अकेले 191 सीटें जीतीं, जो चुनाव से पहले की 247 सीटों से बहुत कम है।
इसके विपरीत, मुख्य विपक्षी कन्ट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय वृद्धि की, चुनाव से पहले 98 सीटों से बढ़कर 148 सीटें हो गईं।
परिणाम काफी हद तक मीडिया के पूर्वानुमानों के अनुरूप है क्योंकि एलडीपी के फंडिंग घोटाले पर जनता का आक्रोश बरकरार है। आखिरी बार गठबंधन ने 2009 में बहुमत खो दिया था।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
जापान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने निचले सदन में बहुमत खोया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

