इस्लामाबाद 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के साथ बातचीत में दोनों देशों के सामने आने वाली ‘सुरक्षा चुनौतियों को दूर करने के लिए सूचना के आदान-प्रदान’ को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों राष्ट्रपतियों ने टेलीफोन पर बातचीत की और ईद-उल-फितर के अवसर पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। बयान में कहा गया, “उन्होंने दोनों देशों के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से पार पाने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया।” पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने श्री रायसी को पाकिस्तान आने का भी निमंत्रण दिया।
पाकिस्तान-ईरान की सुरक्षा चुनौतियों दूर करने के लिए सूचना का आदान-प्रदान बढ़ाने की जरूरत: जरदारी

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

