इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर (कड़वा सत्य) पाकिस्तान की नौसेना ने नशीली गोलियों की एक बड़ी खेप सहित बड़ी मात्रा में ड्रग्स को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया है। सेना ने सोमवार शाम एक बयान में यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि नौसेना ने ऑपरेशन के दौरान दो हजार किलोग् हशीश, 370 किलोग् बर्फ (क्रिस्टल मेथ) और 50 किलोग् हेरोइन जब्त की।
सेना ने कहा कि नशीले पदार्थों के अलावा, अवैध गोलियों का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया गया, जो क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी की बढ़ती चुनौती को उजागर करता है।
आईएसपीआर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दवाओं का कुल अनुमानित मूल्य लगभग साढ़े चौदह करोड़ अमेरिकी डॉलर है।
आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए दवाओं को एंटी-नारकोटिक्स फोर्स को सौंप दिया गया है।
आईएसपीआर ने कहा, “पाकिस्तानी नौसेना क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने, क्षेत्र के समुद्री क्षेत्र में सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हमेशा सतर्क और प्रतिबद्ध है।”
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
पाकिस्तान की नौसेना ने 14 करोड़ अमरीकी डॉलर मूल्य की नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त की

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

