इस्लामाबाद, 13 अप्रैल (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान के आदिवासी जिले में हुई, जहां खेलते समय बच्चों का पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया और तीन बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा उद्देश्यों के लिए सुदूर गांव में बारूदी सुरंग बिछाई गई थी।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
पाकिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

