इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना फैसलाबाद जिले में हुई जहां एक कार विपरीत दिशा से आ रहे एक यात्री वाहन से टकरा गयी।
पुलिस ने कहा कि मृतकों में एक महिला एवं उसके तीन बच्चे शामिल है जो कार में ईद-उल-फितर पर रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि यह हादसा कार की तेज गति के कारण हुआ और कार चालक ने मोड़ लेते समय अपना नियंत्रण खो दिया और कार यात्री वाहन से टकरा गयी।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
पाकिस्तान में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

