मनीला, 23 जनवरी (कड़वा सत्य) दक्षिणी फिलीपींस के ज़ाम्बोआंगा डेल नॉर्ट प्रांत में गुरुवार सुबह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किये गये।
फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:41 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी। भूकंप की केन्द्र जमीन की सतह से 32 किलोमीटर की गहराई में था।
संस्थान ने चेतावनी दी कि टेक्टोनिक भूकंप के कारण झटके आने के आसार हैं और नुकसान होगा।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है।
,
कड़वा सत्य
फिलीपींस में भूकंप के तीव्र झटके

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

