वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (कड़वा सत्य) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की प्रचार अभियान टीम ने उपराष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार को बकवास करार दिया है और कहा है कि इस दौरान वह गुस्से में थी और किसी भी सवाल का सीधे जवाब नहीं दे पा रही थी।
श्री ट्रम्प के अभियान टीम ने एक बयान में कहा, “(फॉक्स न्यूज के एंकर) ब्रेट बैयर के साथ कमला हैरिस का साक्षात्कार बकवास था। कमला गुस्से में थी, रक्षात्मक थी और एक बार फिर अमेरिकी नागरिकों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं कर पायीं। वह एक भी सवाल का सीधा जवाब नहीं दे सकी, क्योंकि उसके पास कोई जवाब नहीं है।” उनकी अभियान टीम ने सुश्री हैरिस के अभियान टीम पर श्री ट्रम्प के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया गया।
फॉक्स न्यूज के साथ कमला का साक्षात्कार महज बकवास: ट्रंप

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

