वाशिंगटन, 30 मई (कड़वा सत्य) अमेरिका के प्रशासन ने कुछ दिन पहले यूक्रेन पर अपने हथियारों से रूसी क्षेत्र में हमला करने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब रूस के यूक्रेनी क्षेत्रों की ओर बढ़ते कदमों को देखते हुये अपने हथियारों से प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहा है।
पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका प्रतिबंध हटाने पर इसलिये विचार कर रहा है क्योंकि रूस के सैनिक लगातार यूक्रेनी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे यहां के हालात पहले से अधिक बिगड़ते रहे हैं जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा कि नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक प्रतिबंध हटाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
बाइडेन प्रशासन कर रहा यूक्रेन पर लगे हथियार प्रतिबंधों को हटाने पर विचार

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

