साओ पाउलो, 18 जनवरी (कड़वा सत्य) दक्षिणी ब्राजील के पराना प्रांत की नगरपालिका पोंटा ग्रोसा में पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ में छह अपराधी मारे गए हैं।
पुलिस ने शुक्रवार को यह गोलीबारी एक गिरोह के अवैध हथियारों को जब्त करने के लिए छापेमारी के दौरान की थी।
पुलिस के मुताबिक आपराधिक संगठन हथियारों का भंडार कर रहा था और पराना प्रांत के छोटे शहरों में नकदी परिवहन ट्रकों और बैंकों पर हमला करने की योजना बना रहा था।
पुलिस छापेमारी के दौरान गोलीबारी छह संदिग्ध मारे गए। गनीमत रही कि कोई सुरक्षा एजेंट घायल नहीं हुआ। पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेना द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली राइफलों सहित अन्य हथियार जब्त किए।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
ब्राजील में पुलिस कार्रवाई में छह अपराधियों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

