मेक्सिको सिटी, 15 अप्रैल (कड़वा सत्य) मेक्सिको सिटी के दक्षिण में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है।
स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
मेक्सिको सिटी के नागरिक सुरक्षा सचिवालय के प्रमुख पाब्लो वाज़क्वेज़ ने सोशल मीडिया पर कहा कि दुर्घटना के बाद पड़ोस के लोगों को कोई खतरा नहीं था।
स्थानीय अधिकारी ने एक बयान में कहा, "हम पुष्टि कर सकते हैं कि तीन लोगों की जान चली गई, जिसमें विमान का पायलट और दो यात्री है।'
उन्होंने कहा, "हम तीन लोगों की पहचान निर्धारित करने के लिए जानकारी ले रहे हैं।"
श्री वाज़क्वेज़ ने कहा, आपातकालीन सेवाएं अभी भी दुर्घटना की जांच कर रही हैं।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
मेक्सिको में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

