अबू धाबी, 19 अप्रैल (कड़वा सत्य) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इस सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण दुबई में काम करने वाले फिलीपीेंस के तीन नागरिकों की मौत हो गयी है।
प्रवासी श्रमिक विभाग (डीएमडब्ल्यू) के प्रभारी अधिकारी हंस कैकडैक ने बताया कि दो महिलाओं की कार के अंदर फंस जाने के बाद दम घुटने से मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति की मौत उसके वाहन के सिंकहोल से टकराने के बाद हुई।
उन्होंने बताया कि दुबई और अबू धाबी स्थित उनका कार्यालय फिलीपींस दूतावास और महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि दुबई में फिलीपीन्स के 648,929 नागरिक हैं । किसी ने भी स्वदेश वापसी का अनुरोध नहीं किया है।”
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
यूएई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश , फिलीपीेंस के तीन नागरिकों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

