एथेंस, 16 अक्टूबर (कड़वा सत्य) एजियन सागर में यूनान के द्वीप कोस के तट पर प्रवासियों और शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव मंगलवार शाम को डूब गई, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी।
यूनान के सरकारी चैनल ईआरटी के अनुसार,पीड़ितों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। बचाव अभियान चल रहा है। हेलेनिक कोस्ट गार्ड ने बताया है कि 26 लोगों को पहले ही बचा लिया गया है। घटना के समय नाव पर कितने लोग सवार थे, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 से यूनान शरणार्थियों और प्रवासियों के अनियमित प्रवाह के लिए यूरोपीय संघ में प्रमुख प्रवेश बिंदुओं में से एक रहा है। पिछले नौ वर्षों में दस लाख से अधिक लोग यूनान के तटों पर पहुँच चुके हैं
संतोष
कड़वा सत्य
यूनान द्वीप के पास प्रवासी नाव डूबी, चार की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

