लंदन, 2 जून (कड़वा सत्य/स्पुतनिक) लंदन के वेम्बली स्टेडियम में यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल के दौरान सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने के प्रयास के आरोप में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वेम्बली स्टेडियम में शनिवार को रियल मैड्रिड और बोरूसिया डॉर्टमुंड के बीच चैंपियंस लीग फुटबॉल मैच हुआ, जो पहले टीम के पक्ष में समाप्त हुआ।
पुलिस ने एक बयान में कहा, “अधिकारियों ने वेम्बली में 53 गिरफ्तारियां की हैं - पांच पिच पर आक्रमण के लिए और अधिकांश अन्य सुरक्षा उल्लंघन के प्रयासों के लिए।”
पुलिस ने कहा कि स्टेडियम में अवैध रूप से प्रवेश करने के अधिकांश प्रयास कानून प्रवर्तन अधिकारियों और स्टेडियम के कर्मचारियों के काम के कारण “असफल” रहे।
सैनी
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
लंदन के वेम्बली स्टेडियम में 50 से अधिक लोगों को किया गया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

