सिडनी 07 जुलाई (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी सिडनी में एक घर में लगी भीषण आग में तीन बच्चों की मौत हो गई जिनमें एक दस महीने की लड़की और दो और चार साल के दो लड़के शामिल हैं।
न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एनएसडब्ल्यू पुलिस ने एक रिपोर्ट में बताया कि शनिवार देर रात स्थानीय समयानुसार करीब एक बजे घर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फ्रीमैन स्ट्रीट, लालोर पार्क में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की औपचारिक पहचान अभी नहीं हो पाई है। धुएं के कारण 29 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाया गया है और 28 वर्षीय व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
सिडनी में घर में लगी भीषण आग में तीन बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

