ब्रातिस्लावा, 30 मई (कड़वा सत्य) स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको गोली लगने के बाद हुये घाव से उबर रहे हैं और उनकी हालत अब स्थिर है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।
स्लोवाक समाचार एजेंसी के अनुसार उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री रॉबर्ट कालिनक ने भी पुष्टि की कि फीको के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
श्री कलिनक ने कहा, “प्रधानमंत्री की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। यह हमारे लिए बहुत खुशी की खबर है। उन्होंने खाना- पीना शुरू कर दिया है।”
उल्लेखनीय है कि श्री फिको 15 मई को मध्य स्लोवाक शहर हैंडलोवा में एक सरकारी बैठक की अध्यक्षता करने के बाद समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे तभी 71 वर्षीय जुराज सी ने उन पर गोली चला दी थी। घटना के बाद उन्हें राजधानी से लगभग 200 किमी दूर बंस्का बिस्ट्रिका शहर के रूजवेल्ट अस्पताल ले जाया गया था जहाँ उनका अभी इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बतायी जा रही है।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको की हालत अब स्थिर

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

