• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
27 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

डॉ. श्याम सिंह शशि स्मृति व्याख्यानमाला : दुनिया को करुणा के भूमंडलीकरण की आवश्यकता है : कैलाश सत्यार्थी

News Desk by News Desk
February 21, 2026
in देश
डॉ. श्याम सिंह शशि स्मृति व्याख्यानमाला : दुनिया को करुणा के भूमंडलीकरण की आवश्यकता है : कैलाश सत्यार्थी
Share on FacebookShare on Twitter

हरेन्द्र प्रताप की विशेष रिपोर्ट

नई दिल्ली, 20 फरवरी। दुनिया को करुणा के भूमंडलीकरण की आवश्यकता है जो भारत से पैदा हो सकती है। आज भूमंडलीकरण सिर्फ बाज़ार का नहीं हुआ है बल्कि तमाम बुराइयों का भी हो गया है। संपन्नता बुरी बात नहीं है लेकिन सिर्फ भौतिक संपन्नता सही नहीं है।

ये विचार नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने डॉ. श्याम सिंह शशि स्मृति व्याख्यानमाला- 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में आज यहां व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि दुनिया में पारंपरिक परिभाषाओं की वजह से युद्ध हो रहा है। आज दुनिया जितनी अमीर है, उतनी पहले कभी नहीं थी। इन सब के बावजूद दुनिया आज जल रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. श्याम परांदे ने साहित्यकार स्व. श्याम सिंह शशि के कृतित्व और व्यक्तित्व की प्रशंसा की। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव एवं राज्य सभा के पूर्व महासचिव डॉ. योगेन्द्र नारायण ने कहा कि ज्ञान का व्यापक महत्व है। यही कारण है कि भारत सरकार इस समय दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का वैश्विक सम्मेलन आयोजित कर रही है। उन्होंने 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए पूछा कि विकसित भारत किस रुप में हो, यह तय करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास यदि भारत की चारित्रिक विशेषताओं के साथ हो तो फिर वह सही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एएएफटी के संस्थापक एवं कुलाधिपति डॉ. संदीप मारवाह ने डॉ. श्याम सिंह शशि को अपने पिता तुल्य बताते हुए उनके द्वारा सृजित चार सौ से अधिक पुस्तकों को उनकी अविस्मरणीय उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्याम सिंह शशि करुणा की जीवंत मूर्ति थे और जो भी उनसे एक बार मिल लेता था, वे सदा के लिए उसके दिल में बस जाते थे। डॉ. मारवाह ने कहा कि आज के युग में दो ही चीजें महत्वपूर्ण हैं और ये हैं आपकी भावना और विचारधारा। इसी से आपके व्यक्तित्व का निर्माण होता है।

प्रथम व्याख्यानमाला में अनेक साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और परिजनों ने भाग लिया। इनमें सुमेधा सत्यार्थी, सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्व. जगदीश चतुर्वेदी की सुपुत्री कवयित्री अनुभूति चतुर्वेदी, आकाशवाणी के पूर्व सहायक निदेशक डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. ऋचा सिंह, नारायण कुमार तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कानूनी सलाहकार डॉ. सतीश चन्द्र गुप्ता प्रमुख हैं। कार्यक्रम का संचालन संस्कृति ने किया। इस अवसर पर बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार डॉ. श्याम सिंह शशि पर केंद्रित पत्रिका ‘ सभ्यता संस्कृति ‘ का लोकार्पण किया गया।

Tags: Compassion GlobalisationDelhi Lecture EventKailash Satyarthi SpeechNobel Peace Prize IndiaShyam Singh Shashi Memorial Lecture 2026
Previous Post

हैल्थ केयर: मानव सेवा के लिए बढ़ते आयाम!

Next Post

हरजोत बैंस ने इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो में पंजाब के स्कूलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित संभावनाओं को तलाशा

Related Posts

No Content Available
Next Post
हरजोत बैंस ने इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो में पंजाब के स्कूलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित संभावनाओं को तलाशा

हरजोत बैंस ने इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो में पंजाब के स्कूलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित संभावनाओं को तलाशा

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
27 ° c
94%
7.2mh
42 c 32 c
Sat
42 c 32 c
Sun

ताजा खबर

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved