Weather Update: मानसून की शुरुआत होते ही कई राज्यों में भारी बारिश की शुरुआत हो गई है. मानसून की पहली बारिश ने ही केरल और महाराष्ट्र में कहर बरपाना शुरू कर दिया. दोनों राज्यों में हुआ भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते छह लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि केरल में फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मंगलवार को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश के चलते पांच लोगों की मौत हो गई. इनमें चार लोगों की डूबने से जान चली गई तो एक शख्स की करंट लगने मौत हो गई. केरल के साथ महाराष्ट्र में भी इस बार मानसून तय समय से पहले पहुंच गया. जिसने दोनों राज्यों में जमकर कहर बरपाया. राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए. मुंबई में भारी बारिश के चलते पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई. वहीं नांदेड़ और बीड जिलों में भारी बारश के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. जबकि मराठवाड़ा के अन्य इलाकों में जलभराव हो गया है. राजस्व विभाग के अधिकारी के मुताबिक, नांदेड़ जिले के हडगांव तहसील में मंगलवार को बादल फटने जैसी घटना हुई. जबकि दो घंटे की भारी बारिश ने लातूर शहर में तबाही मचा दी. वहीं मुंबई में भारी बारिश के चलते करीब 70 पेड़ उखड़ गए. वहीं केरल में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ है. इसके साथ ही कई स्थानों पर फसलों को भारी नुकसान हुआ है. केरल में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है. साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं. राजधानी तिरुअनंतपुरम की ओर जाने वाली वंदेभारत सहित कई अन्य ट्रेनें अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचीं. इसके अलावा नदियों का जल स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बार मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के चलते उत्तरी वायनाड जिले में कई घर बाढ़ में डूब गए हैं. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोझीकोड, कन्नूर और वायनाड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों के लिए विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. उधर केरल के पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला. नीलगिरी में लगातार तीसरे दिन हुई बारिश के चलते 17 घर क्षतिग्रस्त हो गए. जिसके चलते 275 लोगों को अस्थाई राहत शिविरों में भेजा गया है. इसके साथ ही पानी और बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. तेज धूप के चलते उमस और चुभन भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा. लेकिन शुक्रवार रात को आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
Weather Update: मानसून की दस्तक ने मचाई तबाही! महाराष्ट्र-केरल में मौत, बाढ़ और फसलों का भारी नुकसान


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

