नई दिल्ली, 27 जून (कड़वा सत्य) अफ्रीका और यूरोप में अपनी मौजूदा तैनाती के तहत भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति का युद्धपोत, आईएनएस ताबर गुरुवार को सद्भावना यात्रा के लिए मिस्र के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर अलेक्जेंड्रिया पहुंचा।
अलेक्जेंड्रिया में 27 से 30 जून तक तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जहाज का चालक दल सामाजिक गतिविधियों के अलावा मिस्र की नौसेना के साथ कई पेशेवर बातचीत करेगा।
इसके बाद दोनों नौसेनाएं समुद्र में पैसेज एक्सरसाइज या पीएएसएसईएक्स के माध्यम से बंदरगाह अभ्यास को मजबूत करेंगी।
इन बातचीत का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं में समानता को मजबूत करना और दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता के दायरे को व्यापक बनाना है जो आम समुद्री खतरों के खिलाफ संयुक्त अभियानों में सहायता कर सके।
भारत और मिस्र के बीच कई शताब्दियों से सांस्कृतिक संबंधों और आर्थिक संबंधों की समृद्ध विरासत रही है।
सैनी
कड़वा सत्य
आईएनएस ताबर मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पहुंचा

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

