नयी दिल्ली 19 मार्च (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के नेता सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।
श्री सिंह दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में जेल में बंद हैं और शपथ लेने के लिए उन्हें जेल से लाया गया था। शपथ लेने के बाद उन्हें दोबारा जेल ले जाया जायेगा।
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सिंह को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी। वह लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गये हैं। श्री सिंह दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पिछले वर्ष अक्टूबर से जेल में हैं।
इससे पहले भी श्री सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने के लिए अदालत से अनुमति ली थी लेकिन उस समय उन्हें तकनीकी कारणों से शपथ नहीं दिलायी जा सकी थी।
कड़वा सत्य
आम आदमी पार्टी के सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

