नयी दिल्ली 16 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय रेलवे की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी मजदूर यूनियन ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडेरेशन (एआईआरएफ) अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष समारोह 24 से 26 अप्रैल के मध्य राजधानी दिल्ली में आयोजित करने जा रही है।
एआईआरएफ के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 24 अप्रैल की शाम को पहाड़गंज स्थित करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य सत्र में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती जया वर्मा सिन्हा मुख्य अतिथि होंगी। जबकि अंतरराष्ट्रीय परिवहन कर्मचारी महासंघ (आईटीडब्ल्यूएफ) के महासचिव स्टीफन कॉटन समारोह का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले करीब बीस हजार रेलकर्मी नयी दिल्ली स्टेशन के अजमेरी गेट से रैली की शक्ल में करनैल सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे।
ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडेरेशन का शताब्दी वर्ष समारोह 24 अप्रैल को

मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

राजस्थान: सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा, साजिश के तहत पीट-पीटकर की गई थी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी

