नयी दिल्ली, 12 फरवरी (कड़वा सत्य) कतर की एक कंपनी में काम करने वाले भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को रिहा कर दिया गया है और इनमें से सात लोग बीती रात स्वदेश लौट आए हैं।
विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। इन आठ में से सात लोग भारत लौट आए हैं।
हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।
स्वदेश लौटने पर एक कर्मी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी रिहाई से वे बहुत खुश हैं और यह कठिन काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं था।
कतर में आठवें भारतीय के बारे में विदेश मंत्रालय ने अभी कुछ नहीं कहा है।
सचिन , डेस्क
कतर ने रिहा किए आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

