नयी दिल्ली 06 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस का 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र का मसौदा तैयार हो गया है और इसे आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को सौंप दिया गया है।
श्री खडगे ने खुद यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया “ 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए 'न्याय' पर आधारित हमारे घोषणापत्र का मसौदा तैयार है और कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने इस मसौदे की प्रति आज मुझे प्रस्तुत कर दी है।”
उन्हीने कहा “हरित क्रांति और श्वेत क्रांति से लेकर सार्वजनिक उपक्रमों के निर्माण तक, दूरसंचार और आईटी क्रांति से उदारीकरण तक, समावेशी शासन से अधिकार आधारित प्रतिमान तक - कांग्रेस हमेशा भारत के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।”
इससे पहले घोषणापत्र समिति के अध्यक्षता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज शाम श्री खडगे मसौदे की प्रति सौंपी। श्री चिदंबरम ने मंगलवार को बताया था कि मसौदा तैयार है।
मसौदे के दस्तावेज को मंजूरी देने के लिए जल्द ही पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में रखा जाएगा।
अभिनव सैनी
कांग्रेस के घोषणा पत्र का मसौदा खडगे को सौंपा

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़: बोरतलाव में 3 मासूमों की मौत के बाद उबाल, दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की उठी मांग

