नयी दिल्ली, 25 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांच और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।
पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन उम्मीदवारों के नामों का चयन कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने किया है। रविवार को चौथी सूची जारी करते हुए पार्टी ने महज तीन उम्मीदवार घोषित किए थे।
उन्होंने बताया पार्टी ने चार उम्मीदवार राजस्थान से घोषित किए हैं जिसमें अलवर से चंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉक्टर दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रहलाद गुंजल को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने तमिलनाडु से तिरुवनंतपुरम वाले से एडवोकेट रॉबर्ट ब्रूस को उम्मीदवार बनाया है।
.
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने छठी सूची में लोकसभा के लिए घोषित किए पांच उम्मीदवार

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

