नयी दिल्ली, 26 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की मंगलवार को सातवीं सूची जारी कर दी जिसमें पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों का चयन कर उनके नामों को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा (अजजा) सुश्री शशि सिंह, रायगढ़ (अजजा) से डॉ मेनका देवी सिंह, विलासपुर से देवेन्द्र सिंह तथा कांकेर (अजजा) बीरेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस ने कल की तरह आज भी तमिलनाडु से एक उम्मीदवार घोषित किया है और प्रदेश के मयिलडुथुरायी से वकील आर सुधा को टिकट दिया है।
.
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने पांच और उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

