नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की ताजा सूची जारी की है जिसमें आंध्र प्रदेश के लिए नौ और झारखंड की दो लोकसभा सीटों के प्रत्याशी शामिल हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।
उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश की सिरिकाकुलम से पी परमेश्वरराव, विजयनगर से बोविल सिरीनु, अमलापुरम (सु) से जंग गौतम, मछलीपट्टनम से गोलू कृष्णा, विजयवाड़ा से वी भार्गव, ओंगोले से ई सुधाकर रेड्डी, नांदयाल से जे लक्ष्मी नरसिम्ह यादव, अनंतपुर से मल्लिकार्जुन वजाला, खांडूपुर से बी ए समदशाहीन को टिकट दिया गया है।
पार्टी में झारखंड की बॉर्डर सीट से श्रीमती दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर यादव को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि रांची सीट से सुश्री यश्विनी सहाय को टिकट दिया गया है।
,
कड़वा सत्य
कांग्रेस में आंध्र की नौ, झारखंड की दो सीटों के उम्मीदवार घोषित किये

मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

राजस्थान: सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा, साजिश के तहत पीट-पीटकर की गई थी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी

