नयी दिल्ली, 20 मार्च (कड़वा सत्य) पिछले दिनों कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद असम के बारपेटा से लोकसभा सदस्य सोमनोम अब्दुल खालिक ने बुधवार को कांग्रेस नेतृत्व से मिलकर अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
श्री खालिक ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर उनसे मुलाकात की और इस्तीफा वापस लेने का पत्र उन्हें सौंपा।
इससे पहले उन्होंने आज यहां कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष गांधी तथा अन्य नेताओं से मुलाकात की। उनका कहना था कि कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी सारी अनबन को दूर कर दिया है और मनमुटाव दूर होने के बाद वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं।
गौरतलब है कि श्री खालिक ने कुछ दिन पहले कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना था कि पार्टी अपनी विचारधारा से बदल गई है और उनकी वाजिब मांग को नहीं सुना जा रहा है।
,
कड़वा सत्य
कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने इस्तीफा वापस लिया

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

