नयी दिल्ली 19 अगस्त (कड़वा सत्य ) भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जिनमें छत्तीसगढ़ के 12 आईएएस/आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक केंद्रीय पर्यवेक्षकों में छत्तीसगढ़ के जिन अधिकारियो को शामिल किया गया है, उनमें हिमशिखर गुप्ता, राजेश सिंह राणा, नरेंद्र कुमार दुग्गा, भीम सिंह, डॉ. प्रियंका शुक्ला, जय प्रकाश मौर्या, कुमार झा, विनित नंदनवार और ऋतुराज रघुवंशी (सभी आईएएस) तथा प्रशांत कुमार अग्रवाल, अभिषेक मीणा और उदय किरण (आईपीएस ) शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने नियुक्त सभी केंद्रीय पर्यवेक्षकों को 22 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी बुलाया है। इसी दिन सुबह 09.00 बजे चुनाव आयोग की केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गयी है।
अशोक.
कड़वा सत्य
केंद्रीय पर्यवेक्षकों में छत्तीसगढ़ के 12 आईएएस /आईपीएस अधिकारी शामिल

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

