नयी दिल्ली 21 मार्च (कड़वा सत्य) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीता येचुरी नयी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुये कहा है कि इससे भाजपा को हराने का जनता का इरादा मजबूत होगा।
श्री येचुरी ने बृहस्पतिवार को देर शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि माकपा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है जब इंडिया समूह के वर्तमान मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है।
श्री येचुरी ने कहा , “ इससे साफ है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में लोगों से खारिज होने की आशंका से भयभीत हैं। ”
उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तारियाें से भाजपा को हराने और लोकतंत्र तथा भारतीय संविधान को बचाने का जनता का इरादा मजबूत ही होगा। उन्होंने तंज किया, “ वे सभी विपक्षी नेता जो अपने दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये हैं, वे पूरी तरह से संरक्षित है और सुरक्षित हैं। वे सभी सत्यवादी हरिश्चंद्र है। ”
सत्या.श्रवण
कड़वा सत्य
केजरीवाल की गिरफ्तारी से भाजपा को हराने का इरादा मजबूत होगा: येचुरी

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

