नयी दिल्ली, 23 मार्च (कड़वा सत्य) दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में शनिवार को आप ने इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ यहाँ शहीदी पार्क में प्रदर्शन कर देश के लोकतंत्र को बचाने और तानाशाह सरकार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी थी। हम आज यहां उनको सलामी देने के लिए आए हैं। भगत सिंह देश में लोकतंत्र लाने के लिए शहीद हुए थे। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद और लाला लाजपर राय ने अंग्रेजों से कहा था कि इस देश को छोड़कर चले जाओ, हम अपने नेताओं को खुद वोट डालकर चुनेंगे। जब 1947 में देश आजाद हुआ तो हमें वोट करने का अधिकार मिला और देश के लिए नेता खुद चुनने लगे लेकिन आज भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की आत्मा तड़प रही होगी कि जिस आजादी के लिए कुर्बानियां दी थीं, उस देश में अब लोकतंत्र बचा नहीं है।
श्री भगवंत मान ने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल को तो जेल में डाल लोगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे? आज पूरे देश में इस बात को लेकर गुस्सा है कि भारतीय जनता पार्टी इस देश में तानाशाही लाना चाहती है। भाजपा का मानना है कि अगर दिल्ली में उनकी सरकार नहीं बनी तो वहां सरकार चलने नहीं देंगे, केवल उपराज्यपाल की चलेगी। अगर पंजाब में सरकार नहीं बनी तो राज्यपाल के जरिए परेशान करेंगे। अगर बंगाल और केरल में सरकार नहीं बनी तो राज्यपाल राज करेगा।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर का संविधान खतरे में है। देशवासियों से आग्रह है कि वह इकट्ठे हो जाये, वरना यह देश बर्बादी की तरफ चला जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी ताकत और पूरी मजबूती के साथ एक साथ खड़ा है। देश के लोकतंत्र का गला दबाने की कोशिश हो रही है। जिस तरह से मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी की जा रही है, पहले हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई और अरविंद केजरीवाल की हुई है। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल इस लड़ाई को पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे।
आप की वरिष्ठ नेता और मंत्री आतिशी ने कहा कि ये लोग हमें एक-एक करके जेल में डालना चाहते हैं। ये लोग चाहते हैं कि हम चुनाव न लड़ पाएं। इसलिए हम कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं करेंगे। हम चुनाव आयोग से समय मांगेंगे और जिन पुलिसवालों ने पार्टी ऑफिस को सील किया है, उनकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग अपने-अपने इलाकों में जाकर चुनाव की तैयारी करें। हमें चुनाव में इन लोगों को हराना है।
.
कड़वा सत्य
केजरीवाल के समर्थन में ‘इंडिया’ का प्रदर्शन, लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

