नयी दिल्ली, 19 मार्च (कड़वा सत्य) ‘विश्व कैंसर कांग्रेस’ 2024 में कैंसर उपचार के लिए आयुर्वेद , होम्योपैथी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा आदि जैसे स्वदेशी उपचार पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विश्व कैंसर कांग्रेस के मंगलवार को आठवें संस्करण के उद्घाटन सत्र में यहां कहा गया कि कैंसर जैसी भयावह बीमारी से निपटने के वैकल्पित उपायों पर अनिवार्य रूप से विचार किया जाना चाहिए। विश्व कैंसर कांग्रेस के आठवें संस्करण के आयोजक डॉ. कृष्णा कैंसर हीलर सेंटर और अर्ज्योपा हेल्थकेयर के अनुसार कांग्रेस में इस बार का विषय 'कैंसर का उपचार तथा इसके दर्द निवारण में हुए नए शोध' है।
डॉ. कृष्णा कैंसर हीलर सेंटर के निदेशक डॉ. के.एस. गोपीनाथ ने बताया कि कैंसर दुनिया भर में मौत का दूसरा प्रमुख कारण है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि कैंसर एक बीमारी नहीं है बल्कि इसमें 200 से अधिक कैंसर रोग शामिल हैं। कैंसर के अलग-अलग बीमारियों के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। जो उपचार कुछ कैंसरों के लिए काम करते हैं, वे दूसरों के लिए काम नहीं करते हैं और कभी-कभी वे उपचार काम करना बंद कर देते हैं।
सेंटर में डॉ. तरंग कृष्णा ने बताया कि आठवीं विश्व कैंसर कांग्रेस 2024 वैश्विक स्तर पर नए विचारों और अवधारणाओं और कैंसर जीवविज्ञान और जेनेटिक्स, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद और कैंसर, अंग-परिभाषित कैंसर, ऑन्कोलॉजी, उप-विशेषताओं, विकिरण ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल विषयों पर चर्चा की जायेगी।
विश्व कैंसर कांग्रेस तीन दिन तक चलेगी और इसमें दुनिया भर के जाने-माने कैंसर विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
सत्या,
कड़वा सत्य
कैंसर उपचार के लिए वैकल्पित चिकित्सा पद्धति का प्रयोग पर जोर


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

